वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण ने 1 फरवरी 2023 को केन्द्रीय बजट पेश किया। इस बजट में इनकम टैक्स स्लैब में बदलाव किया गया है। नए टैक्स रिजीम में इनकम टैक्स स्लैब 6 से घटाकर 5 कर दिए गए हैं। इसके साथ ही करमुक्त आय भी 5 लाख से बढाकर 7 लाख कर दी गयी है।
तो आइये देखते हैं बजट 2023 में इनकम टैक्स स्लैब में क्या बदलाव किये गए हैं।
इनकम टैक्स स्लैब वर्ष 2023-24
New Tax Regime
वार्षिक आय
आयकर
0 से 3,00,000
0%
3,00,000 से 6,00,000
5%
6,00,000 से 9,00,000
10%
9,00,000 से 12,00,000
15%
12,00,000 से 15,00,000
20%
15,00,000 से अधिक
30%
अब से नये टैक्स रिजीम में 50,000 रुपए के स्टैंडर्ड डिडक्शन की छूट का फायदा मिलेगा।
आगामी वर्ष से नया टैक्स रिजीम ही डिफॉल्ट हो जायेगा। पुराने टैक्स रिजीम भी चालू रहेगा।
नये टैक्स रिजीम में सालाना 7 लाख रुपए तक की आय पर कोई टैक्स नहीं देना पड़ेगा।
नवीनतम Income Tax Slab के बारे में जानने की लिए आप इनकम टैक्स विभाग की ऑफिशिअल वेबसाइट पर जा सकते हैं। बजट 2023 की रिपोर्ट पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें। इसके अलावा आपको यह पोस्ट कैसे लगी हमें कमेंट में जरूर बतायें।